दोस्तों realme ले आया है अपना एक और धांसू फ़ोन जिसका नाम realme GT 6T है। ये स्मार्टफोन कैमरा और गेमिंग दोनों के लिए बढ़िया है। इसलिए आज हम बात करने वाले है इस स्मार्टफोन के बारे में की आखिर इसके क्या क्या फीचर्स है। और कौन कौन सी चीजे इसको एक तगड़ा फ्लैगशिप किलर फ़ोन बनाती हैं।
realme GT 6T Design and Display
सबसे पहले बात करते हैं फोन के लुक और डिस्प्ले की। वजन के मामले में ये थोड़ा भारी जरूर लग सकता है (191 ग्राम), लेकिन हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक है। ये दो शानदार रंगों – फ्लुइड सिल्वर और रेजर ग्रीन में आता है। 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले आपको गेमिंग और वीडियो देखने का शानदार अनुभव देगा। 120Hz रिफ्रेश रेट की बदौलत स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस की बदौलत आप तेज धूप में भी आसानी से स्क्रीन देख सकते हैं।
Read This Also:- 25 हज़ार से कम में इतना दमदार फोन? ये हैं OnePlus Nord CE 4 5G के छुपे हुए राज
realme GT 6T Processor and Memory
अब आती है परफॉर्मेंस की बात। गेम खेलने के लिए सबसे अहम चीज होती है प्रोसेसर और रैम। realme GT 6T में आपको लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग और रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल सकता है। साथ ही साथ इसमें 8GB की LPDDR5X रैम भी है। मतलब आप चाहे कितने भी ऐप्स एक साथ चला लें, फोन हैंग नहीं होगा। तो फिर चाहे गेम खेलना हो या फिर मल्टीटास्किंग करनी हो, realme GT 6T आपको निराश नहीं करेगा।
realme GT 6T Specifications
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.78 इंच LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 |
रैम | 8GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 128GB (विस्तार योग्य नहीं) |
रियर कैमरा | 50MP (मुख्य) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 5500mAh |
फास्ट चार्जिंग | 120W Super VOOC |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14, realme UI |
वजन | 191 ग्राम |
रंग | फ्लुइड सिल्वर, रेजर ग्रीन |
कीमत (भारत) | ₹29,999 (128GB) से शुरू |
लॉन्च डेट | 28 मई, 2024 |
realme GT 6T Camera
कैमरे की बात करें तो realme GT 6T पीछे की तरफ 50MP Sony LYT 600 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। दिन के वक्त अच्छी रोशनी में तो कमाल की तस्वीरें आती हैं, लेकिन रात के वक्त भी ये फोन अच्छा प्रदर्शन करता है। तो फिर आप बेझिझक फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं।
realme GT 6T Battery
अब सबसे अहम सवाल – बैटरी! गेम खेलने के शौकीनों के लिए बैटरी लाइफ काफी अहम होती है। realme GT 6T में आपको दमदार 5500mAh की बैटरी मिलती है। ये पूरे दिन आसानी से चलती है और अगर आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं तो डेढ़ दिन तक भी चल सकती है। लेकिन सबसे खास बात है इसकी 120W Super VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी। मात्र 10 मिनट में ही आपका फोन 50% चार्ज हो जाएगा और 29 मिनट में पूरा चार्ज हो जाएगा। अब आप कभी भी बैटरी खत्म होने की चिंता किए बिना गेम खेल सकते हैं या फिर फिल्में देख सकते हैं।
realme GT 6T Price in India
भारत में realme GT 6T की कीमत ₹29,999 से शुरू होती है। ये 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है तो ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये फोन 28 मई, 2024 को लॉन्च हुआ था।

realme GT 6T Conclusion
अगर आप ₹30,000 के अंदर एक ऐसा दमदार फोन लेना चाहते हैं जो गेमिंग के लिए भी लाजवाब हो और कैमरा और बैटरी के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करे तो realme GT 6T आपके लिए एक बढ़िया चुनाव साबित हो सकता है। तो देर किस बात की? अगर आपने इस फोन को खरीदने का मन बना लिया है तो जल्दी ही किसी स्टोर पर जाएं या फिर ऑनलाइन इसको खरीदें।
दोस्तों ऐसी ही जानकारी के साथ बने रहने के लिए हमारी website की नोटिफिकेशन्स को on कीजिये या फिर ज्वाइन कीजिये हमरा watsapp या telegram ग्रुप।